लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसमें बढ़ोतरी होने से पहले खरीद लें। कल यानी 20 अगस्त को सोने के दाम में हल्की गिरावट देखी गई थी। आज भी सोने के दाम गिरे हैं।
कितना गिरा Gold Price?
सुबह 9.59 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने के भाव में 246 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 20 अगस्त को सोने का भाव 98,657 रुपये चल रहा है। इसने 98,649 रुपये पहुंचकर लोर रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 98,937 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
सुबह 10.03 बजे सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 99,330 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 180 रुपये की गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपये चल रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 74,500 रुपये दर्ज किया गया है।
कितना है Silver Price?
सुबह 10.06 बजे 1 किलो चांदी के दाम में 202 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत 112,755 रुपये चल रहा है। इसने 112,502 पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 112,815 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।सराफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 113,160 रुपये चल रहा है। इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आपके शहर का दाम?
शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹99,090 ₹113,020
जयपुर ₹99,130 ₹113,060
कानपुुर ₹99,170 ₹113,110
लखनऊ ₹99,130 ₹113,030
भोपाल ₹99,210 ₹113,120
इंदौर ₹99,210 ₹113,120
चंडीगढ़ ₹99,100 ₹113000
रायपुर ₹99,060 ₹112,960
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features