खटीमा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: सिलाई की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने मालिक की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। सीमांत क्षेत्र में ऐसी शर्मनाक घटना होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मोहल्ले में ही दर्जी की दुकान है। उसकी दुकान पर मोहल्ले का ही शाहरुख भी काम करता है। महिला के मुताबिक तीन दिन पूर्व उसका पति बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था।
आरोप है कि इस बीच रात में उसका नौकर दुकान बंद करने के बाद घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक डर की वजह से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। जब पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई।
इसके बाद आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने इस मामले पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features