लखनऊ , 6 नवम्बर। मडिय़ांव इलाके में रहने वाली एक मजदूर की पत्नी की हत्या कर दी गयी। महिला का शव उसके घर के पास एक नाले में पड़ा मिला। महिला का पति घर पर ताला लगाकर भागा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति की तलाश में जुटी है। एसपी टीजी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मडिय़ांव के मुकाबरपुर गांव में मजदूर हरीलाल अपनी पत्नी के साथ रहता था। हरीलाल ने तीसरी शादी की थी। उसकी तीसरी पत्नी मूलत झारखण्ड की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पति पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके थोड़ी देर बाद 108 नंबर की एम्बुलेंस से हरीराम अपनी पत्नी को लेकर चला गया। शाम करीब 4 बजे 108 नंबर की ही एम्बुलेंस से वापस आ गया। ग्रामीणों का दावा है कि एम्बुलेंस से महिला का शव उतारा गया,लेकिन एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने इस तरीके से शव को उतारा कि किसी को उसके मरे होने का शक नही हुआ। वही देर शाम घर में ताला पड़ा देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई तो लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर मडिय़ांव पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने हरीलाल के मकान का ताला तोड़कर घर की तलाशी ली तो वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद मडिय़ांव पुसिल वहां से वापस चली गयी। शनिवार सुबह करीब 11 वजे चरवाहों ने गांव से दूर एक सूखे नाले में लकडिय़ों और कंडो के बीच ढकी हुई महिला की लाश देखी पास में ही एक डिब्बे में पेट्रोल रखा हुआ था। चरवाहों की सूचना पर मडिय़ांव पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने किसी तरह नाले से महिला के शव को बाहर निकाला। शव मिलने की
बात सुन गांव के काफी लोग जमा हो गये। लोगों ने शव की पहचान हरीलाल की पत्नी के रूप में की। फिलहाल किसी को उसका नाम नहीं पता है। एसपी टीजी ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। ऐसा लगा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हीप ता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि भागे हुए हरीलाल की तलाश में पुलिस की टीम को लगा दिया गया है। हरीलाल के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा। बताया जाता है कि हरीलाल ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। हरीलाल की हरकतों से परेशान होकर उसकी दूसरी पत्नी उसको छोड़कर चली गयी थी। पहली पत्नी से हरीलाल के दो बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो गयी है और सभी लोग अलग रहते हैं।