फाॅक्स न्यूज की एक खबर की माने तो अमेरिका के आेरेगन में रहने वाली महिला का सामना अपने ही घर एक पहाड़ी शेर से हो गया। ये महिला उस समय डर से कांप उठी जब उसने अपने घर में प्रवेश करते ही इस शेर को देखा। यह शेर उसके घर में थोड़ी बहुत देर तक नहीं बल्कि करीब 6 घंटे तक सोता रहा। इस महिला का नाम लौरेन टेलर बताया जा रहा है आैर ये घटना उसके साथ बीते माह 8 जुलाई को हुर्इ थी। 
डर कर छुप गया सोफे के पीछे
जैसे ही शेर घर के अंदर घुसा उसका सामना लौरेन के हाउसमेट से हो गया। जिसकी चीख आैर जोर की आवाज के साथ दरवाजा बंद करके भागने में हुए शोर से शेर डर गया आैर सोफे के पीछे जा कर छुप गया। वहां लेटने के बाद उसे नींद आ गर्इ आैर वो सो गया। जब टेलर घर आर्इं तो पहले तो डर गर्इं पर फिर उन्होंने साहस करके उसे जगाने के लिए शोर किया, जिससे उसकी नींद टूट गर्इ। उसने टेलर की आंर देखा तो उन्होंने भी बड़े प्यार से शेर की आंखों में झांका आैर उसे सांत्वना दी। जिससे शेर सुरक्षित महसूस करते हुए सहज हो गया आैर फिर से सो गया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features