पाक तक दिखेगा रिमोट से चलने वाला जम्मू विवि का 132 फीट ऊंचा तिरंगा

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में अग्रणी जम्मू विश्वविद्यालय अब देशभक्ति का संदेश भी देगा। विवि कैंपस में लगाया गया 132 फीट ऊंचा तिरंगा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भी दिखेगा। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को विवि में सुबह तिरंगा फहराया गाया।

कहने का मतलब यह है कि बुलंद हुआ यह झंडा पाकिस्तान से भी दिखाई देगा। जम्मू विश्वविद्यालय में वर्कर्स विभाग के एक्सईएन सुरेश शर्मा ने कहा कि झंडे को बनवाने के लिए ई-टेंडर किए गए थे। यह कोलकाता में बना है। यह जम्मू कश्मीर में सबसे ऊंचा झंडा है। वीसी ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति के जज्बे में इजाफा होगा। जम्मू विवि में झंडा स्थापित होने के बाद विद्यार्थी देखने के लिए पहुंच गए और कई ने सेल्फी भी ली। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com