पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4,728 नए मामले सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हो गई।
देश में सामने आए कुल 1,03,671 मामलों में से, पंजाब में 38,903, सिंध 38,108, खैबर-पख्तूनख्वा 13,487, बलूचिस्तान 6,516, इस्लामाबाद 5,329, गिलगित-बाल्टिस्तान 2332 और गुलाम कश्मीर (PoK) में 396 मामले सामने आए हैं। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआइ ने इसकी जानकारी दी है। देश में अब तक 2,067 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक 34,355 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में अब तक 705,833 टेस्ट हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 22,650 हुए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features