प्रियंका चोपडा का नाम आज देश ही नहीं दुनिया की बेहतरीन अभिनेत्री में शुमार है। बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक उनके नाम की धूम है। लेकिन शायद आप प्रियंका की एक दिन फीस जानकर हैरान रह जाएंगे।

खबर है कि प्रियंका ने एक ऐड कैंपेन के लिए एक दिन की फीस 1.5 करोड़ ली है। हाल ही में असम सरकार ने प्रियंका को टूरिजम प्रमोट करने के मकसद से अप्रोच किया। ‘ऑसम असम’ नाम से इस ऐड कैंपेन में उन्होंने प्रियंका को लेना चाहा और वह मान भी गई। इसके लिए 10 दिन शूट होना है और एक दिन के शूट की डिमांड प्रियंका ने 1.5 करोड़ रुपए की।
प्रियंका फिलहाल अपने हॉलिवुड प्रोजेक्ट्स में ज्यादा बिजी हैं। क्वांटिको के अगले सीजन से लेकर बेवॉच भी प्रियंका को मिल गई है। वहां प्रियंका के परफॉर्मेंस को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, बल्कि इंडिया में भी उनके फैंस ने इसकी तारीफ की।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features