स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी. इस मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बधाई देना चाही लेकिन उनकी यह बधाई बन गयी बवाल…
दरअसल प्रियंका ने तिरंगे के दुपट्टे को गले में लपेटकर अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. लेकिन उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. लोगो ने प्रियंका की तारीफ करने के बजाये उनके फोटो को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगो ने प्रियंका के फोटोज पर ‘disrespectful’ और ‘illegal’ जैसे कमैंट्स कर दिए.
यह था मामला
15 अगस्त के दिन प्रियंका ने एक GIF पोस्ट किया था जिसमे वह तिरंगे का दुपट्टा अपने गले में लहराती नजर आई थी. प्रियंका ने वाइट स्पेगेटी और जीन्स पहनी हुई थी जिस पर तिरंगे का दुपट्टा उनके गले के लिए एसेसरीज का काम कर रहा था. इसी बात पर लोगो का कहना था कि प्रियंका ने तिरंगे को एसेसरीज की तरह यूज किया है जो की गलत है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने तो प्रियंका को अपमानित किया तो कुछ उनका बचाव करते हुए नजर आये.
ये भी पढ़े: जब मिया खलीफा ने शेयर की विमान के बाथरूम में ली गई सेल्फी, तो लोगो ने भी किया ट्रोल
सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रियंका के लिए कहा कि उन्होंने हमारे देश का गौरव तिरंगा और अशोक चक्र का अपमान किया है. वही कुछ लोगो ने प्रियंका का बचाव करते हुए कहा कि उनके गले में जो तिरंगा है उस पर अशोक चक्र बना ही नहीं है वह सिर्फ एक दुपट्टा है. इसलिए इसमें तिरंगे का कोई अपमान नहीं है.
प्रियंका के कुछ हेटर्स ने यह भी कहा कि इस तरह तिरंगे का अपमान देखकर अच्छा नहीं लगा। अब कभी इंडिया वापस ना आना, साथ ही कुछ ने कहा, ‘तुम्हें तो भारत से बाहर निकाल देना चाहिए’ . प्रियंका द्वारा दी गयी बधाई तो ट्रोल के रुप में परिवर्तित हो गयी.
ये भी पढ़े: जरुर देखें, यूरोपियन मॉडल कारमेन के ये जानलेवा जलवों को…
आपको बता दे कि ‘योग डे’ पर हमारे प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ ने भी इसी तरह गले में तिरंगे का स्कार्फ़ डाल कर योग किया था, लेकिन उनकी इस बात को लोगो ने सराहा था, पर प्रियंका का इस तरह से गले में दुपट्टा डालने से बवाल मच गया.
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features