रायबरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की महिलाओं को अपनी तरफ कर रहीं हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना महिला घोषणा पत्र जारी कर दिया है और अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज यानी रविवार को वह महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी। मिली जानकारी के तहत इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी। आप सभी जानते ही होंगे उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधीवाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। इसी को देखते हुए साल 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है।
वहीं उनके कार्यक्रम को माने तो, प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी। आप सभी जानते ही होंगे कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। अगर ध्यान दें तो प्रियंका की तरफ से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है। आप सभी को बता दें कि रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह ने कुछ समय पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया था और उनके इस कारनामे से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से वाड्रा का रायबरेली दौरा अहम माना जा रहा है।
आप सभी को बता दें कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की तरफ से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाने की घोषणा के बाद वाड्रा राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान करती हैं। इसके अलावा इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features