लखनऊः राहुल गांधी की किसान यात्रा और खाट सभा के बाद अब यूपी की चुनावी मैदान में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उतर कर सभाएं और रोड शो करने वाली है। यूपी में प्रियंका गांधी का यह दौरा अगले महीने शुरू होगा।
खबर है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा 19 नवंबर से शुरू होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। क्योंकि लगातार पार्टी के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की डिमांड थी कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2016 का मिशन फतह करने के लिए राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी को भी उतारा जाए।
प्रियंका गांधी के यूपी में चुनावी दौरे पर निकलने को लेकर यूं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर नेता तक उत्साहित है, लेकिन सर्वाधिक उत्साह महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में दिख रहा है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता सोमानी और महानगर अध्यक्ष रूबीना फरीदी का कहना है कि प्रियंका गांधी के दौरे में संगठन से जु़ड़ी महिलाएं अह्म भूमिका निभाएगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features