मियामी। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। प्रियंका इन फोटोज में बिकिनी पहने बीच पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं । क्वांटिको फेम प्रियंका चोपड़ा का यह हॉट अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘बेवाच’ में आएंगी नजर
प्रियंका आजकल अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रीमियर के लिए प्रियंका रविवार को मियामी पहुंची थी। जिसके बाद वह बाद वह मियामी के बीच पर गईं। यहां उन्होंने बिकिनी में फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती की।


बता दें, बीते दिनों प्रियंका और ब्राजीलियन सुपरमॉडल एड्रियाना की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इनमे प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की बिकिनी में सबका मन मोह लिया था। ये फोटोज भी मियामी बीच की ही थीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features