कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित यूनाएटेड फिनिक्स माल में मंगलवार को दोपहर 2 बजे के लगभग बम की सूचना मिलने से हड़कम्प मच गया। व्हाटसऐप पर मैसेज चलते ही कृष्णानगर पुलिस के जमीन तले पैर खिसक गये और आनन फानन में पुलिस फिनिक्स माल के अन्दर पहुच गयी। छानबीन के बाद पुलिस को कुछ हाथ न लग सका तो पता चला ये घटना अफवाह थी।
बम की सूचना व्हाटसऐप पर हुई थी वायरल
फिनिक्स चैकी इन्चार्ज अजय त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर 2 बजे के आस पास उनके मोबाईल पर मैसेेज आया कि फिनिक्स माल में बम है। इसी बीच कई आलाधिकारियो के फोन भी आ गये, तुरन्त कई पुलिस कर्मी फिनिक्स माल के अन्दर पहुचे तो वहां पूछते ही हलचल मच गयी। पीवीआर से लेकर सभी शो रूमो की छानबीन की गयी, सिक्योरिटी गार्डा से भी पूछा गया और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया गया लेकिन कहीं कोई पता नही चला। इसी बीच पता चला कि यह मैसेज लखनउ के फिनिक्स के लिए नही बल्कि किसी और शहर के माल के लिए था। इसी बीच माल के अन्दर आये लोगो में हलचल मच गयी, उन्हे जब घटना अफवाह बतायी गयी तब लोगो को सुकून मिला।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features