श्रीदेवी के जाने के सदमे से उबरना उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल है। हालांकि उनके पति बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर के 21वें बर्थडे को ठीक उसी तरह सेलिब्रेट किया जैसा कि श्रीदेवी चाहती थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बोनी श्रीदेवी की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे।
यह खुलासा Deccan Chronicle ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बोनी इस पर विचार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री में श्रीदेवी की असली आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीदेवी के कुछ वीडियो भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेंगे।
बोनी ने इसकी जिम्मेदारी अपने करीबी दोस्त शेखर कपूर को दी है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा इस पर काम कब से शुरू होता है। हाल ही में बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ रामेश्वरम श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए गए थे।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। इसके बाद 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया। पहले कहा जा रहा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट हुआ था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features