फ्रूट कस्टर्ड तो आपने कई बार खाया होगा। इस बार वीकंड पर अपने परिवार के सदस्यों के लिए डिजर्ट में बनाएं फ्रूट रबड़ी। रबड़ी वैसे भी बहुत टेस्टी होती है और जब उसमें फ्रूट्स मिल जाए तो कहना ही क्या।  आज घर पर बनाइये मटर का हलवा, जानिए विधि…
आज घर पर बनाइये मटर का हलवा, जानिए विधि…
सामग्री:-
3 कप फुल क्रीम दूध
2 चम्मच चीनी
आधा कप छिला और कसा हुआ सेब
3 चम्मच हल्के उबले और कटे हुए बादाम
आधा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप कटे हुए फले (केला, संतरा, अंगूर, अनार)
जब मन करे घर पर बनाइये,क्रीमी पाइनएप्पल केकः पढिये रेसिपी…
बनाने की विधि
– सेब को रबड़ी में डालने से तुरंत पहले ही कसें क्योंकि सेब बहुत देर तक रखने से ब्राउन कलर का हो जाता है।
– एक चौड़े नॉन-स्टिक कड़ाही में दूध डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक गाढ़े होने तक पका लें।
– इसमें चीनी और सेब डाल दें और तकरीबन 5 मिनट तक हिलाते हुए पकाएं।
– अब इसमें बादाम और इलायची पाउडर डाल लें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
– रबड़ी तैयार है। इसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा कर करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
– अब ऊपर से कटे हुए फल डालकर आप इसे ठंडा ठंडा सर्व कर सकती हैं।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					