आलिया भट्ट और वरुण धवन की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का पहला टीजर जारी हो गया है। इसका ट्रेलर दो फरवरी को आ रहा है।

समोसे के चक्कर में कोई लड़की इतना नीचे जा सकती है…हे भगवान!
इसका फर्स्ट लुक तो दो महीने पहले ही जारी कर दिया गया था। फिल्म के अभिनेता वरुण धवन अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म से जुड़ी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।
इसकी शूटिंग सिंगापुर में भी हुई है। गौरतलब है कि “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” एक लव स्टोरी है, जिसमें झांसी के एक लड़के बद्रीनाथ और लड़की वैदेही की कहानी है।
बद्रीनाथ के किरदार में एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे और वैदेही के किरदार में एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं। फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां” के बाद ये दोनों कलाकार एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कोई सीक्वल नहीं है।
पहले टीजर में सिर्फ वरुण धवन ही दिख रहे हैं। इसे देखना मजेदार है क्योंकि वरुण ने कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features