मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के तीन जिलों के बाढग़्रस्त जिलों का दौरा किया। दौरा करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने आज बस्ती, गोंड़ा तथा बाराबंकी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के साथ पीडि़तों को राहत सामग्री भेंट की।
बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं यहां के बाढ़ पीडि़तों को सहायता मिलने और यहां पर बांधों के अनुरक्षण कार्य आदि की जानकारी लेने आया हूं। यहां पर बाढ़ का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा कि बस्ती, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर का निरीक्षण करने के बाद बाढ़ पीडि़तों की जरूरतों को देखते हुए निर्देश दिया जाएगा। यहां के जनप्रतिनिधि बाढ़ जैसी आपदा को लेकर समय-समय सरकार तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण करने के उपरांत जयप्रभा इंटर कालेज में बाढ़ पीडि़तों को संबोधित भी किया।
गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा की बाढ़ की समस्या का हल निकलने के लिए नदी की धारा को मुख्यधारा की ओर परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। यह प्रयोग किया कुछ हिस्से में किया गया जो सफल रहा। मुख्यमंत्री तरबगंज तहसील के बरौली गांव में बाबा मठ के पास बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि पिछली बार की बाढ़ के कारण पीडि़तों को इस बार आवास योजना का लाभ दिया जा रहा। इसी क्रम में 1200 पीडि़तों के लिए प्रथम किश्त दे दी गयी है। उन्होंने पीडि़तों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ का स्थाई समाधान किए जाने की दिशा में पहल करने की भी जानकारी दी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features