करण जौहर के टीवी शो ‘काॅफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड में सानिया मिर्जा ने धमाल मचाई है। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा कई बातों के एेसे जवाब दिए जिनके चर्चे लंबे समय तक होंगे और हो सकता है पुराने जख्म भी कुरेद दें। वैसे इस शो पर उनके साथ करियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान भी थी, लेकिन सानिया की मौजूदगी ज्यादा ताजगी भरी थी।

सानिया का जवाब था ‘एेसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ।’ कऱण ने यह भी पूछा ‘तुम्हें और शाहिद को लेकर भी काफी चर्चे थे…? क्या वो सच थे?’
सानिया ने कहा ‘बहुत पुरानी बात है… एेसा कुछ याद नहीं आ रहा।’ बाद में कऱण ने पूछा ‘शाहिद, रणवीर और रणबीर में से किसके साथ तुम शादी करना, हुकअप और मारना चाहोगी?’
यह हैं वह बॉलीवूड स्टार,जिनकी पत्नियां है उम्र में है उनसे बड़ी, पढि़ए !
सानिया जवाब देने से पहले मुस्कुराईं और कहा ‘रणवीर के साथ हुकअप, रणबीर के साथ शादी और शाहिद की हत्या करना चाहूंगी।’
यह पहला मौका है जो सानिया को करण जौहर ने शो पर मेहमान बनाया है। फराह तो पहले भी शो पर दिख चुकी हैं। करण का शो संडे को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features