भारत में आपको लड़कियां और महिलाएं अपने बालों में फूल लगाएं जरुर मिल जाएंगी। खासतौर पर दक्षिण भारत में आपको हर लड़की बालों में एक या फूलों का गजरा लगाए दिख जाएगी
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को दिखाया आईना, आप से अच्छा अंग्रेजों ने काम किया
माना जाता है कि अगर घर की लड़की या महिलाएं इन फूलों को सिर में लगाएं तो घर में खुशहाली आती है। आइये जानते हैं इन फूलों के पीछे छुपे हुए राज को।
बालों में फूलों का गजरा लगाने का महत्व
1. चमेली : चमेली अपनी खुशबू की वजह से फूलों की रानी के रूप में जानी जाती है। कोई त्योहार चमेली के फूल का उपयोग किए बिना पूरा नहीं समझा जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का एक निशान है। इसलिए महिलाओं को आमतौर पर बालों पर चमेली के फूलों का गजरा पहने हुए देखा जाता है।
2. गुलाब: गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक है। तो अगर कोई लड़की गुलाब का फूल बालों में लगाती है, तो इसका मतलब होता है कि वह या तो अपने प्यार को याद कर रही होती है या फिर प्यार के जुनून को दिखा रही है।
3. गुलदाउदी: ये सुंदर से फूल खुशी को दर्शाते हैं। अगर एक लड़की बालों में गुलदाउदी पहनती है, तो वह अपने परिवार के लिए खुशी लाने के लिए सोंचती है।
4. गुड़हर: यह फूल शक्ति का प्रतीक है इसलिये इससे काली देवी और अन्य रूपों की पूजा में प्रयोग किया जाता
फूलों का महत्व काफी प्राचीन है। भारत की हर संस्कृति में अलग अलग महिलाओं के लिये इन फूलों का महत्व एक दम जुदा है। भारत में लड़की का बालों में फूलों का गजरा लगाना उसके परिवार में खुशी और समृद्धि लाने से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि फूल लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और वह घर को छोड़ कर कभी नहीं जाएंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features