बॉलीवुड हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों लाइमलाइट से बेहद दूरी बनाए हुए हैं। फिलहाल इन दिनों मल्लिका अपने फ्रेंच बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्जेनफेंस के साथ बिजी हैं। 
इन दिनों मल्लिका साइरिल के साथ पेरिस में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही हैं। खबरों की माने तो वह उनके साथ बेबी प्लान कर रही हैं।
मल्लिका अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं और अब दोनों एक बच्चा प्लान कर रहे हैं।
मल्लिका साइरिल को करीब दो साल से डेट कर रही हैं। लेकिन अब दोनों के साथ होने की खबर सामने आई है। मई में दोनों के शादी करने की खबरें भी आई थीं। इस खबर को मल्लिका ने खारिज कर दिया गया था।
अब उनके बेबी प्लानिंग की खबर आ रही है। फिलहाल मल्लिका या उनके मैनेजर ने बेबी प्लानिंग की खबर की पुष्टि नहीं की है। दोनों फिलहाल अपने रिलेशन से काफी खुश हैं।
बता दें कि मल्लिका आखिरी बार फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में नजर आई थीं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features