एक ऐसी शख्सियत हैं जिसके बारे में यदि आप पढे़गे तो आप भी जीवन से निराश होना छोड़ देंगे। हर इंसान कि जिंदगी में कभी ना कभी कठिनाइयां तो आती हैं और इंसान इतना कमजोर होता है कि लड़ने से पहले ही हार मान जाता है ऐसे में मोटिवेशन के लिए निकोलस वुजिसिक को लें, तो कुछ गलत नहीं होगा।
इस लड़के ने भूत के साथ किया ऐसा काम जिसे जानकर हैरान हो जाएंगे आप!
निकोलस वुजिसिक एक 34 वर्षीय सफल प्रेरक वक्ता हैं जिनके जन्म से ही हाथ-पैर नहीं हैं। कई डॉक्टर भी उनके इस विकार को सुधारने में असफल रहे। जन्म से ही ऐसा जीवन बिताना उनके लिए चुनौतियों भरा रहा। कई बार कुछ प्रश्न भी अक्सर उन्हें परेशान किया करते थे, कि वे दुसरों से अलग क्यों हैं, क्या उनके जीवन कोई उद्देश्य भी है या नहीं। लेकिन उन्होंने कभी इस जीवन से हार नही मानी और हमेशा आम लोगों की तरह जिंदगी को जीने की कोशिश करते रहे।
19 साल की आयु में उन्होंने अपना पहला भाषण दिया। अब तक निक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं और अपनी प्रेरणादायी बातों से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। विश्वभर में आज निक के करोड़ों अनुयायी हैं, जो उन्हें देखकर प्रेरित होते हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।
OMG! ये महिला 5 साल तक गर्भवती बनी रही, वजह जानकर होगी हैरानी
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features