बिहार में 6 जून तक तपिश से राहत मिलेगी। पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और मधुबनी को छोड़कर प्रदेश के शेष हिस्से में बादल छाए रहेंगे। गंगा के तटीय क्षेत्र और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्से में आंधी और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन यह 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए वातावरण अनुकूल बना हुआ है। 10 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। रविवार और सोमवार को बिहार के कुछ हिस्से में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में उमस रहेगी। शाम के बाद हवा में नमी से रात में गर्मी से राहत मिलेगी। 7 जून से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features