बिहार में अगले दो दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी…

बिहार पर फिलहाल मानसून विशेष रूप से मेहरबान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल राज्य से होकर ही गुजर रही है। इस कारण आजकल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में 94.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न भागों में इसी तरह बारिश होती रहेगी।

शनिवार को राज्य के पश्चिमी भाग में भारी बारिश होने की उम्मीद है। खासकर आरा, बक्सर एवं कैमूर के आसपास के जिलों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से ट्रफ लाइन गुजर रही है।इसके अलावा असम में चक्रवाती हवाओं का जोर है।

Bihar Weather LIVE Update:

-औरंगाबाद में भी बादल छाया हुआ है।

-दरभंगा में भी बादल छाए हुए है।

-मुजफ्फरपुर मे भी बादल छाए हुए हैं, अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना है।

-मधेपुरा में धूप छांव की स्थिति है।

-अररिया बारिश हो रही है

-कटिहार में बादल छाया हुआ है, बारिश की संभावना है।

नवादा में अभी हल्की धूप है, बादल भी छाए हैं।

-पश्चिम चंपारण में बादल छाए है। हल्की बारिश भी हो रही है।

-बेगूसराय में बादल छाए हैं, बारिश की संभावना है।

-आरा में बादल छाये हुए हैं, बारिश की संभावना है।

-सुपौल में बारिश हो रही है।

-सहरसा में मौसम साफ है, हल्की धूप खिली हुई है।

-भागलपुर जिले में सुबह से ही कड़ी धूप है।

-लखीसराय में रात को भारी बारिश हुई। अभी भी जिले के कई हिस्से में रिमझिम बारिश हो रही है। धूप नहीं निकली है। आकाश में बादल छाए हैं।

-पटना में बादल छाए हुए हैं, सुबह से हल्की बूंदाबांदी हुई है, दिन में तेज बारिश की संभावना है।

-मोतिहारी में रात से ही मद्धिम बारिश हो रही है।

-सासाराम में भी बादल छाया हुआ है।

-हाजीपुर में बादल छाए हुए हैं।

शुक्रवार को भी कई जिलों में हुई तेज बारिश

उधर झारखंड में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उसका प्रभाव भी दक्षिण-पश्चिम मानसून पर पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पिछले 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। लखीसराय में 15, अरवल 8 एवं जहानाबाद में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर की हवा में आर्द्रता 97 फीसद रिकॉर्ड की गई। राजधानी में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। रात में भी शहर में झमाझम बारिश हुई। दिन में भी रुक-रुककर बारिश होती रही।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com