बुधवार के राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे।
मेष :-आज का दिन परिवार की जरूरतों को पूरा करने में निकलेगा। पारमार्थिक कार्यों से आपकी ख्याति, सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अध्यात्म क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष :-आप केवल बोलते हैं और दूसरे उस काम को कर गुजरते हैं। आलस त्यागकर क्रियाशील बनें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
मिथुन :-आपका एक प्रयास रिश्तों को बचा सकता है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें समय पर सम्भल जाएं। आर्थिक परेशानी से नकारात्मक विचार मन में आएंगे। अपने आपको बदलें।
कर्क :-मनमानी न करें, बड़ों की बातों को महत्व दें। व्यावसायिक कार्यों के मनचाहे परिणाम मिल सकेंगे। वाणी में प्रभाव होने से लोगों से अपनी बात आसानी से पूरी करवा लेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार आपके प्रयत्नों से पूरा होगा।
सिंह:-दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। आपकी सामाजिक क्रियशीलता से आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। धार्मिक, मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या :- कार्यस्थल पर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। प्रेम प्रसंग में व्याकुलता बढे़गी। पारिवारिक सुख मिलेगा। अच्छे व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आमदनी के स्थायी स्रोत मिलेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य होंगे।
तुला :-प्रियजन की याद से उदास होंगे। परिजनों से खुशखबर मिलेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता आएगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। संतान के प्रति निर्णय लेने में विलंब न करें।
वृश्चिक :-आपके व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यापार में लाभ होगा। आज प्रसन्नता एवं उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। आज श्री गणेश जी से मनोरथ जरूर मांगें।
धनु :-दूसरों की निंदा करने से बचें। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचें। कार्यस्थल पर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। परिवार में क्लेश होगा। वाहन खरीदने का मन बहुत जल्द पूरा होने वाला है।
मकर :-दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत करने वाले है। निर्णय सोच समझकर लें। आत्मविश्वास में कमी के कारण आप पीछे है। व्यवसाय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
कुंभ :-आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।
मीन:-आज आर्थिक निवेश बढ़ेगा। रुके काम समय पर पूरे होंगे। मेहनत अधिक करना होगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक चिंता सहज हल होगी। मकान दुकान से सम्बंधित चिंता रहेगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features