रियो डि जनेरो: उत्तरी ब्राजील के एक बार में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्राजील के बेलेम शहर में यह घटना हुई।

उत्तरी पैरा स्टेट के नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिकए बेलेम शहर के एक बार में हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हमलावर मौके से फरार हो गए लेकिन न्यूज वेबसाइट जी1 के मुताबिक पुलिस ने 1 हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जो घायल है। घायल लोगों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। जी1 वेबसाइट के अनुसार सात हमलावरों ने गोलीबारी की जो मोटरसाइकल और 3 कारों से बार में पहुंचे थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features