Breaking News

ब्राजील में कोरोना संक्रमण का आंतक जारी, लगातार पांचवें दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

 ब्राजील में कोरोना संक्रमण का आंतक जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां संक्रमण से 1043 लोगों की मौत हो गई। लगातार पांचवें दिन लैटिन अमेरिकी देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ कोरोना के कारण यहां मरने वालों की कुल संख्या दो लाख 38 हजार 532 हो गई है। दुनिया में अमेरिका के बाद कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौत यहीं हुई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 299 मामले सामने आए। कुल अब तक 98 लाख नौ हजार 754 मामले सामने आ गए हैं। विश्व में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर भारत और तीसरे पर ब्राजील है।

देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक 56,191 लोगों की मौत हो चुकी है और 19,11,411 मामले सामने आ गए हैं। इसके बाद रियो डी जनेरियो पांच लाख 54 हजार 040 मामले सामने आ गए हैं और 31 हजार 383 लोगों की मौत हो गई है। देश में टीकाकरण भी जारी है। देश में अब तक 50 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक मिल गई है। वहीं एक लाख 89 लाख 100 लोगों को दोनों खुराक मिल गई है।

दुनियाभर में कोरोना के 10 करोड़ 85 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में कोरोना के 10 करोड़ 85 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 23 लाख 92 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अभी तक दो करोड़ 75 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और चार लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। भारत में अब तक एक करोड़ 9 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com