ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये सब्जी...

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये सब्जी…

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की वजह से अक्सर चक्कर आते हैं या आंखों के आगे अचानक अंधेरा छा जाता है। जिससे राहत पाने के लिए आप या तो डॉक्टर की दुकान के चक्कर लगाते हैं या किसी पेन किलर का सहारा लेते हैं। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। इस सब्जी के पत्तों को अपने भोजन की थाली का हिस्सा बनाते ही आपकी ये परेशानी झट से छूमंतर हो सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये सब्जी...

इस तरह अंकुरित लहसुन की मदद दिखे उम्र से 10 साल कम, जानिए और भी फायदे…..

लोग अक्सर मूली का इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं लेकिन इसके हरे पत्ते भी कम फायदेमंद नहीं है। इसमें मौजूद कैलशियम, फोलिक, एसिड, विटामिन सी जैसे तत्वों की वजह से ये शरीर की कई बड़ी बीमारियों को दूर रखते हैं।  

मूली में सोडियम होता है और यह शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है, इसलिए लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।  इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।

इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कब्ज से राहत मिलती है। इसके रस को पानी और मिश्री के साथ पीने से पीलिया रोग में भी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं यह बालों का झड़ना भी कम करता है। 
यह शरीर में विषाक्त पदार्थों के असर को कम करके रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इतना ही नहीं इसके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com