#बड़ा खुलासा: विराट का अनुष्का शर्मा के अलावा इन खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर

#बड़ा खुलासा: विराट का अनुष्का शर्मा के अलावा इन खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर

विराट कोहली मैदान के अलावा गर्ल फ्रेंड के मामले में भी अन्य क्रिकेटरों से अव्वल हैं। आकर्षक बल्लेबाजी करने वाले विराट की लाइफ भी ग्लैमर से भरी हुई है। विज्ञापन की दुनिया हो या अनुष्का शर्मा के साथ डिनर पार्टी करना हो, सभी में विराट आगे रहते हैं। टीम इंडिया का सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल अनुष्का शर्मा के काफी नजदीक आते जा रहे हैं। नजदीकी इतनी बढ़ गई है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। लेकिन अनुष्का से पहले विराट कोहली चार अन्य खूबसूरत लड़कियों से जुड़े रहे हैं। इस स्लाइड में विराट की पहले की चार गर्ल फ्रेंड से आपका परिचय करा रहे हैं।  #बड़ा खुलासा: विराट का अनुष्का शर्मा के अलावा इन खूबसूरत गर्ल्स से भी रहा अफेयर

टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कई स्टार खिलाड़ी बाहर

विराट कोहली के ब्राजील की मॉडल तथा नायिका इजाबेली लेएटी से मधुर संबंध रहे हैं। बॉलीवुड में सिक्सटीन और पुरानी जींस फिल्मों में लेएटी भूमिका कर चुकी हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने विराट और अपने संबंधों का खुलासा किया था। 2014 में लेएटी ने कहा था कि विराट उनका पहला भारतीय दोस्त है। हम करीब दो साल तक डेट में रहे। विराट और अपने संबंधों को मैंने कभी सार्वजनिक नहीं किया। विराट एक बहुत काबिल इंसान हैं। 

बॉलीवुड तारिका सारा और ‌विराट की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच काफी मधुर संबंध रहे। दोनों ने अपने संबंधों को सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि दोनों इसे गोपनीय रखना चाहते ‌थे। लेकिन उनके संबंधों पर मीडिया में खबरे आती रहीं। दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह दोनों के बीच बिजी शेड्यूल को ठहराया गया।  

विराट कोहली और तमन्ना भाटिया के भी संबंध रहे। 2012 के अंत में त‌था 2013 की शुरुआत में इनके बीच काफी अच्छी दोस्ती रही। बाहुबली की नायिका भाटिया ने विराट के सा‌थ अपने संबंधों को लेकर कभी मुखर नहीं रही। दोनों के बीच संबंध टूटने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे की निजी जिंदगी का ख्याल रखा।  

विराट कोहली के आईपीएल के दौरान बेंगलूरु में कन्नड़ फिल्मों की नायिका संजना से भी मधुर संबंध रहे। 2009 के दौर में इन दोनों के बीच संबंधों की खबर मी‌डिया में भी छाई रही। बेंगलुरू की कई पार्टियों में इन दोनों को शरीक होते देखा गया। संजना ने हालांकि अफेयर से इनकार किया। हालांकि उन्होंने दोस्ती के संबंध को स्वीकार किया। संजना ने कहा कि मैं विराट से काफी बार मिली हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम दोनों के बीच प्रेम संबंध है।  

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com