इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने फेस्टिव सीजन में झटका देते हुए दिल्ली- एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 95 पैसे प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1 रुपये 26 पैसे प्रति किलो महंगी हो गई है। इसके साथ ही घरों में पाइप से आपूर्ति होनी वाली पीएनजी की कीमत में वृद्धि की गई है। नई कीमत सोमवार आधी रात से लागू हो गई है।
अभी-अभी: पुलिस स्टेशन पर हुआ भीषण आत्मघाती हमला, कई लोगो की गई जान…
दिल्ली में अब सीएनजी 39 रुपये 71 पैसे प्रति किलो मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 49 रुपये 20 पैसे प्रति किलो होगी। पिछले हफ्ते देश में प्राकृतिक गैस के थोक मूल्य में वृद्धि के कारण सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।
हालांकि आईजीएल ने कहा है कि वह रात 12:30 बजे से सुबह 5:30 तक अपने चुनिंदा स्थानों पर डेढ़ रुपये प्रति किलो की छूट जारी रखेगी। उधर दिल्ली में पाइप से आपूर्ति होने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि की गई है। इसी तरह यूपी में अलग कर ढांचों के कारण पीएनजी की कीमत में 91 पैसे का इजाफा किया गया है।
इंद्रप्रस्थ गैस लि. दिल्ली में करीब साढ़े पांच लाख घरों में गैस की आपूर्ति करती है, जबकि नोएडा, ग्रेनो, गाजियाबाद और रेवाड़ी में करीब 2.5 लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति करती है। गैस उत्पादकों द्वारा दाम बढ़ाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ेगी। सीएनजी के नए दाम सोमवार की मध्यरात्रि से लागू हो गए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features