बड़ी खबर: बीजेपी से संयुक्ता भाटिया हो सकती हैं लखनऊ की पहली महिला मेयर....

बड़ी खबर: बीजेपी से संयुक्ता भाटिया हो सकती हैं लखनऊ की पहली महिला मेयर….

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव की अब तक हुई मतगणना में बीजेपी की संयुक्ता भाटिया करीब 1728 वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला सपा की मीरा वर्धन से चल रहा है। वोटों के अंतर को देखते हुए अबतक एक बात तो साफ हो रही है कि लखनऊ की पहली महिला मेयर बीजेपी से हो सकती हैं।बड़ी खबर: बीजेपी से संयुक्ता भाटिया हो सकती हैं लखनऊ की पहली महिला मेयर....गाजियाबाद में मेयर पद पर BJP हुई पीछे , BSP हुई आगे

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। इन जिलों के 334 केंद्रों को मतगणना केंद्र बनाया गया है। आज शाम तक 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

मतगणना से अब तक आए परिणाम में प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 12 पर भाजपा आगे है, जबकि चार पर बसपा आगे चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीएसपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। जिन चार सीटों पर बसपा आगे चल रही है, वह सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com