उन्नाव: पीएम मोदी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता अपने सांसदों व अन्य लोगों की दर्जनों बार नसीहत दे चुके हैं कि वह लोग सोच-समझ कर किसी भी मुद्दे पर बयान दें। पर बावजूद इसके भाजपा के कुछ नेता के अजीब व गरीब बयान लोगों को हैरान कर देते हैं। इस तरह के बयान देने में भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज का नाम सबसे आ गये है।

यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया लेकिन भाजपा सांसद साक्षी महाराज उनके समर्थन में आ गये हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि गुरमीत राम रहीम सीधे सादे आदमी हैं और यह आरोप भारतीय संस्कृति के खिलाफ साजिश है।
एक महिला ने उनके खिलाफ आरोप लगाए लेकिन करोड़ों लोग उन्हें भगवान मानते हैं। मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं लेकिन अब अगर कोई बड़ी घटना होती है तो इसके लिए कोर्ट जिम्मेदार रहेगा। साक्षी महाराज ने कहा ए पिछले कुछ समय से योजनाबद्ध तरीके से सिर्फ साधु संन्यासी ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है।
यदि करोड़ों लोग किसी को भगवान मानते हैं तो कोर्ट को इस बात को भी ध्यान रखना चाहिए था। एक तरफ जहां पूरे देश में बाबा राम रहीम के समर्थकों की इस हिंसा का विरोध हो रहा है, वहीं ऐसे में साक्षी महाराज का यह बयान लोगों को हैरान करने वाला है। अब देखा यह होगा कि भाजपा हाईकाम अपने इस बड़ बोले सांसद के खिलाफ कोई एक्शन लेता है या उसका बचाव करता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features