गाजीपुर जिले के सैदपुर से लगातार दो बार विधायक सुभाष पासी आज लखनऊ में भगवा चोला पहन लेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्काषित कर दिया। पार्टी की तरफ से बताया गया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इस कारण उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाला जाता है।
वैसे सुभाष पासी के भाजपा में शामिल होने के फैसले को गाजीपुर में सपा का बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सुभाष ने 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था। उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी। सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर, के रहने वाले हैं उनकी पत्नी रीना पासी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2012 में चुनाव लड़े और विधायक बन गए। इनका मुख्य कारोबार मुंबई में है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features