भाजपा विधायक के समर्थन में बिहार सरकार के मंत्री!

बिहार सरकार के मंत्री सहनी ने विधायक मिथिलेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए किया गया हिंसा गलत नहीं है। हमारे जितने भी देवता हैं उनके हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों होता है।

सीतामढ़ी में भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार के दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर तलवार और रामायण बांटे जाने का समर्थन में बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर धर्म और सनातन देश और राज्य की रक्षा के लिए हमें भी तलवार चलाने की जरूरत पड़ी तो चलाएंगे। वहीं उन्होंने राजद द्वारा हिंसा फैलाने का आरोप लगाने के आरोप पर कहा कि यह वही लोग बोल रहे हैं, जिनकी पार्टी हिंसा की जन्मदाता है। आप बताइए कि कोई दूसरा व्यक्ति ने नहीं कहा था, बल्कि कोर्ट ने जंगलराज की बात कही थी।

विधायक ने कोई गलत कार्य नहीं किया
दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री सहनी ने विधायक मिथिलेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए किया गया हिंसा गलत नहीं है। हमारे जितने भी देवता हैं उनके हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों होता है। आप देख लीजिए भगवान श्रीकृष्ण हो माता दुर्गा हो या अन्य देवी देवताओं के हाथों में शस्त्र और शास्त्र दोनो देखा जा सकता है। भगवान ने भी अपनी रक्षा के लिए शस्त्र का उपयोग किया था। हमलोग को भी अगर अपने धर्म देश और राज्य की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र उठाना पड़ेगा कोई गलत नहीं होगा। इसलिए हमारे सीतामढ़ी के विधायक ने जो तलवार और रामायण बांटी है हम और देश के हर सनातनी उसका समर्थन करते है उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है।

खुद हिंसा जंगलराज के जन्मदाता रहे हैं
राजद पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि यह उस पार्टी के लोग बोल रहे हैं जो खुद हिंसा जंगलराज के जन्मदाता रहे हैं। वर्तमान समय मे देख लीजिए राजद को भाजपा या किसी दूसरी पार्टी ने नही जंगलराज की बात नहीं कही थी। बल्कि बिहार यूपी हो रही घटनाओं को देखकर कोर्ट ने जंगलराज की बात कही थी। जिस पार्टी के कार्यकाल में अदालत ने जंगलराज की उपमा दिया था उस पार्टी के कार्यकर्ता या नेता भाजपा नेता क्या बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे वह इस लायक नहीं है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com