भारतीयों ने किया कमाल, बना डाला इंसान जैसा रोबोट, जानिए इसकी क्या है खूबियां...

भारतीयों ने किया कमाल, बना डाला इंसान जैसा रोबोट, जानिए इसकी क्या है खूबियां…

भारतीयों ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है कि चीन भी चौंक जाएगा। दरअसल, देश का पहला इंसान जैसा रोबोट तैयार किया गया है। यकीं नहीं होता तो देखिए। भारतीयों ने किया कमाल, बना डाला इंसान जैसा रोबोट, जानिए इसकी क्या है खूबियां...

अभी: अभी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, वॉक इन इंटरव्यू से होगी 1000 डॉक्टरों की भर्ती

आपने ऐसे रोबोट तो बहुत देखे होंगे, जो एक सामान्य जगह पर चल और घूम सकते हैं। हरियाणा के हिसार स्थित जीजेयू इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन बीटेक फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने ऐसा रेबोट तैयार किया, जो हर परिस्थिति में आगे बढ़कर अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है। छात्र मोहित सरदाना, गोरव डोरा और निधि कायरो ने मिलकर ढाई साल के कड़ी मेहनत के बाद यह रोबोट तैयार किया है।

यह रोबोट एक सामान्य मनुष्य की भांति चलता-फिरता और घूमता है। इस रोबोट में सबसे खास बात यह है कि इसके पास अपने खुद का दिमाग है और यह 360 डिग्री पर घूम सकता है। सीढ़ियों, पहाड़ों और उबड़-खाबड़ जगह पर आराम से चल सकता है। इस दौरान अगर यह गिर भी जाता है। तो यह एक सामान्य व्यक्ति की भांति उठकर खड़ा हो जाता है। 

इसको बनाने में छह मशीनों का प्रयोग किया गया है। जिनके काम करने की अलग-अलग प्रक्रिया है। अगर किसी वजह से रोबोट गिर जाता है या संतुलन बिगड़ जाता है। उस समय मशीनें अलग-अलग दिशा में काम करना शुरू कर देती हैं। उसके बाद रोबोट पहले जैसे स्थिति में आ जाता है। मोहित सरदाना ने बताया कि इसका प्रयोग आर्मी में दुश्मनों पर नजर रखने और हमला करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। 

इसके अलावा खेतों में ऊबड़-खाबड़ जगह पर काम करने के लिए यह किसानों की भी सहायता कर सकता है। गोरव डोरा ने बताया कि यह रोबोट प्रोफेसर अजय पूनिया की देखरेख में बनाया गया है। इस उपलब्धि पर ईसीई विभाग के चेयरमैन संजीव ढुल व प्रोफेसर संदीप आर्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com