भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है। ये साल भारत के लिए खास है क्योंकि भारतीय संविधान अपने 75 साल पूरा कर चुका है। राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने भी पूरे देश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश को बधाई दी। इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, मयंक अग्रवाल, वसीम जाफर के नाम भी शामिल है।
रोहित शर्मा ने ताजा की यादें
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मौके पर कुछ महीने पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद मुंबई में हुई विक्ट्री परेड के दौरान बस पर तिरंगा थामे हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट की है।
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “हिमालय से इंडियन ओसियन तक, चमकते हुए शहरों से गांवों तक, हमारी मजबूती हमारी भिन्नता में है। मुझे इस अतुल्नीय देश का नागरिक होने पर गर्व है। हमारा घर भारत। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।”
हरभजन सिंह ने लिखा, “भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज वह दिन है जब हम हमारे देश द्वारा 1950 में संविधान को अपनाने के बाद के शानदार सफर को याद करते हैं और उन लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करते हैं जो हमें परिभाषित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल, अधिक सामंजस्यपूर्ण भविष्य बनाने के लिए एक साथ काम करने को लेकर प्रेरणा देते हैं।”
इरफान पठान ने लिखा, “गणतंत्र दिवस के दिन हम भारतीय संविधान की भावना का जश्न मनाते हैं- जो हमारा कानूनी बुनियाद है- जो हर नागरिक को अधिकारों और जिम्मेदारियों से मजबूत करता है। ये हमारे समाज की मजबूत ही जो हमें एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर एक करता है।”
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features