मोटापे के बढ़ते मामले भारत के लिए चिंता का एक विषय है। ज्यादा बॉडी वेट के कारण कई बीमारियां, जैसे- डायबिटीज और हार्ट डिजीज के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों में बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए बाजार में कई दवाएं भी मौजूद हैं, जो मोटापा कम करने में मदद करती हैं। हाल ही में, भारत में एक नई दवा भी लॉन्ज हुई है, जिसका नाम है Wegovy, जिसे काफी असरदार बताया जा रहा है। आइए जानें भारत में इसकी कीमत क्या है और ये किन लोगों के लिए है।
कब लॉन्ज हुई Wegovy?
24 जून 2025 को Novo Nordisk की वजन घटाने वाली दवा Wegovy भारत में लॉन्च की गई। यह एक इंजेक्शन वाली दवा है, जिसे हफ्ते में सिर्फ एक बार लेना होता है। Wegovy एक Semaglutide है, जो GLP-1 हार्मोन की तरह काम करता है। यह हार्मोन भूख को कम करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
भारत में Wegovy की कीमत कितनी है?
Wegovy भारत में काफी महंगी दवा है और इसकी कीमत डोज के अनुसार अलग-अलग है-
0.25 mg, 0.5 mg और 1 mg डोज- ₹17,345 प्रति माह (₹4,366 प्रति सप्ताह)
1.7 mg डोज- ₹24,280 प्रति माह
2.4 mg डोज- ₹26,015 प्रति माह
इसकी कीमत इसकी कॉम्पिटिटर दवा Mounjaro से ज्यादा है, जिसकी एक महीने की कीमत ₹14,000 से ₹17,500 के बीच आती है।
Wegovy किन लोगों के लिए है?
Wegovy सिर्फ मोटापे (Obesity) से पीड़ित लोगों के लिए ही है। इसके लिए वजन की सीमा निर्धारित की गई है, जिसके ऊपर अगर आपका वजन है, तो ही आप इस दवा को ले सकते हैं। ध्यान रखें कि यह दवा उन लोगों के लिए नहीं है, जो सिर्फ कुछ किलो वजन कम करना चाहते हैं।
Wegovy के फायदे क्या हैं?
वजन घटाने में मदद- क्लिनिकल स्टडीज के अनुसार, Wegovy लेने वाले लोगों ने औसतन 15% बॉडी वेट कम किया, जबकि एक तिहाई लोगों ने 20% तक वजन घटाया। यह नतीजे बैरिएट्रिक सर्जरी जितने प्रभावी बताए गए हैं।
दिल की बीमारियों का जोखिम कम करता है- सेमाग्लुटाइड दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को 20% तक कम करता है। हार्ट फेल्योर के मामलों में भी 69% की कमी देखी गई है।
लिवर हेल्थ में सुधार- 63% मरीजों में फैटी लिवर कम हुआ। वहीं 37% मामलों में लिवर फाइब्रोसिस में सुधार हुआ।
नुकसान क्या हो सकते हैं?
लंबे समय तक लेना पड़ सकता है- अगर दवा बंद कर दी जाए, तो वजन फिर से बढ़ सकता है।
मसल लॉस- कुछ स्टडीज में पाया गया कि इस दवा से मसल लॉस भी हो सकता है।