भारत और पाकिस्तान के संबंधों के फ्रेम में अक्सर चीन भी दिखाई देता है। जब भी भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की बात होती है तो चीन के एंगल को भी देखा जाता है। इसका कारण ये है कि चीन हमेशा पाकिस्तान का साथ देता है। यही कारण है कि भारत के लिए पाकिस्तान की तरह ही चीन भी खतरनाक है। ऐसे में अगर ये कहा जाए कि भारत के खिलाफत में खड़े चीन की सेना में भगदड़ मच गी है तो क्या कहेंगे।

ये भी पढ़े:> बलूचिस्तान आजाद हुआ तो पहली मूर्ति मोदी की लगेगी
जी हां ये खबर सही है। अपने विकास के दम पर दुनिया में महाशक्ति बन चुके ड्रैगन की सेना में भगदड़ का आलम है। चीन इसे सेना में रिफॉर्म्स का नाम दे रहा है। दरअसल चीनी सेना से 3 लाख सैनिकों की छंटनी के बाद इस तरह की खबरें तेजी से चर्चा बटोर रही हैं।
बताया जा रहा है कि चीन इन दिनों अपनी सेना में रिफॉर्म्स कर रहा है। वो सेना में नए हथियार शामिल कर रहा है। लेकिन असली खबर ये है कि ड्रैगन अपनी सेना के 3 लाख सैनिकों को निकाल रहा है। आर्थिक विकास की रेस में कुलांचे भरने वाला चीन अब ग्रोथ रेट में कमी का हवाला दे रहा है। कहा जा रहा है कि विकास दर में कमी के कारण सेना से 3 लाख सैनिकों को निकाला जाएगा। इस खबर के बाद चीनी सोशल मीडिया में ही तरह तरह की बातें चलनी शुरू हो गई हैं।
बड़ी खबर: पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी, 1 जवान शहीद
इन अफवाहों से पीपुल्स लिबरेसन आर्मी के जवानों पर भी असर पड़ रहा है। जिसके चलते उन्होने प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि पिछले ही महीने चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने एलान किया था कि वो पीएलए के मॉडर्नाइजेशन के लिए 3 लाख सैनिकों की कटौती करेंगे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					