भारत के लिए, आजादी की 70वीं सालगिरह का इससे नायाब तोहफा कुछ और नही हो सकता है कि पाकिस्तान उसके लिए जनगण मन गाए। ये तौफा मिला है एक वीडियों के रूप में जिसमें कला के जरिए आपसी नफरतों को खत्म करने की गुजारिश की गयी है। असल में इस वीडियो को शांति समर्थक फेसबुक ग्रुप ‘वॉइस ऑफ़ राम’ ने इसे शेयर किया है जिसमें दोनों देशों के सिंगर दोनों देशों के राष्ट्रगान को मिल-जुलकर गा रहे हैं।
आप भी नहीं ढूंढ पाएंगे इस तस्वीर में छिपी लड़की को, अधिकतर लोग हो चुके हैं फेल, है अब आपकी बारी…
अमन का पैगाम है ये राष्ट्रगान का मैशअप सॉन्ग
“जब हम अपनी सीमाएं कला के लिए खोलते हैं तो शांति भी साथ ही आती है”.. इस शब्दों के साथ शुरू होता ये वीडियो दोनो मुल्कों को अमन का पैगाम दे रहा है। इस वीडियो में जहां भारत के गायक पाकिस्तान का ‘पाक सरज़मीं गा रहे हैं वहीं पाकिस्तानी कलाकार जनगण मन गा रहे और यही बात दोनों मुल्कों के लिए अमन की ख्वाहिश रखने वाले लोगों को जंच रही है । सोशल मीडिया पर दोनों तरफ़ से इस कोशिश को सराहा जा रहा है… वीडियो को तीन लाख से ज़्यादा बार देखा और करीब साढ़े आठ हज़ार बार साझा किया जा चुका है।