भारत में बेहद खूबसूरत 5 हिल स्‍टेशन

भारत में बेहद खूबसूरत 5 हिल स्‍टेशन, जिनके बारे में आपने नहीं सुना होगा…

तवांग: भारत में बेहद खूबसूरत 5 हिल स्‍टेशनतवांग भारत के अरुणाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच में बसा है। तवांग काफी छोटा ज‍िला है लेक‍िन इसकी रहस्यमयी और जादुई खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यहां की सुंदर वाद‍ियों में घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां सूर्योदय के समय न‍िकलने वाली पहली क‍िरणों के बीच बर्फ से ढकी चोटि‍यां बेहद खूबसूरत लगती हैं। यहां पर पयर्टकों को घूमने में धर्म और सांस्‍कृत‍ि का एक अनोखा रूप देखने को म‍िलता है। 

कालिंपोंग: 

पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में स्थित कालिंपोंग भी भारत के खूबसूरत जगहों में एक है। यह आज पश्चिम बंगाल का प्रमुख हिल स्‍टेशन माना जाता है। यहां पर लगभग पूरे साल मौसम सुहाना रहता है। यहां से कंचनजंगा और हिमालय के अन्य हिस्सों की खूबसूरत साफ द‍िखाई देती है। हर‍ियाली के बीच पहाड़ों का खूबसूरत दृश्‍य देखते ही बनता है। यहां पर गाड़ी से एक दिन में घूमा जा सकता है। 

जीरो: 

अगर आप विश्व धरोहर स्‍थल और खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन घूमना चाहते हैं तो फ‍िर अरुणाचल प्रदेश का जीरो एक अच्‍छी जगह सा‍बि‍त होगा। जीरो का सुंदर पाइन ग्रोव बेहद खूबसूरत प‍िकनिक स्‍थल है। जीरो ह‍िल स्‍टेशन इटानगर से 115 किलोमीटर के दायरे में फैला है। यह जि‍तना ज्‍यादा खूबसूरत है। यहां पर पयर्टकों की भीड़ उतनी ही कम है। जीरो में ब्‍यूटी हाई एल्टीट्यूड फिश फार्म देखे जा सकते हैं। 

बीर बिलींग: 

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में स्थित बीर बिलिंग भी भारत के खूबसूरत और शांति‍ वाले ह‍िल स्‍टेशन में एक है। पैराग्लिडर पायलटों के लिए हिमाचल प्रदेश में की यह लोकप्रिय साइट है। यहां पर देश ही नहीं दुन‍िया भर से पर्यटक अक्सर आते हैं। यहां पर आगंतुकों के लिए ग्लाइडिंग, ट्रेकिंग जैसी बहुत सी मजेदार रोमाचंक चीजे हैं। ऐसे में आप ह‍िलस्‍टेशन घूमने में इस जगह को भी चुन सकते हैं। 

तीर्थण घाटी:

तीर्थण घाटी हि‍लस्‍टेशन के रूप में ह‍िमाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगह है। यह इलाका न‍दियों, घाट‍ियों और खूबसूरत सी झीलों से घ‍िरा हुआ है। इतना ही नहीं यह हिलस्‍टेशन वहां स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के कारण पर्यटकों के बीच ज्‍यादा लोकप्रिय होता जा रहा है। इसके अलावा यहां पयर्टक नदियों में मछली पकड़ने, चट्टानों पर चढने का भरपूर मजा लेते हैं। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com