भानपुरा-दुधाखेडी मार्ग पर बस और बाइक टक्कर में लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिता और पुत्र की जान गई है जबकि महिला घायल हुई है। तीनों बाइक पर सवार थे।
मृतक की शिनाख्त पृथ्वीराज गरासिया उम्र 35 , बेटा विक्रम उम्र 7 साल के रुप में हुई है। घायल पत्नी का नाम बकील बाई उम्र 30 साल निवासी कुंड खेडा तहसील मनासा जिला नीमच है। गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से भानपुरा अस्पताल पहुंचाया गया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features