मकर संक्रांति पर तिल खाने का खास महत्व है। तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ती उम्र से होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचाव में मदद करते हैं। वैसे तो इस मौके पर बाजार पर तिल की कई मिठाई मिलती है, लेकिन घर पर बनी चीजों का स्वाद ही कुछ और होता है। 
दो कप गेहूं का आटा, एक कप बेसन, मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच घी, एक कप सफेद तिल, स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर एक चौथाई चम्मच, बारीक कटी दो या तीन हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ता एक बड़ा चम्मच, सेंकने के लिए तेल।
आधा कप तिल के साथ तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर इसे सख्त गूंध लें। तैयार मिश्रण की लोइयां बनाएं। चकले पर तिल डालकर लोइयों को बेलते हुए टिकिये का आकार दें। इस तरह हर टिकिया पर तिल चिपक जाएंगे। तवा गरम करें। मंद आंच पर चारों और तेल छोड़ते हुए टिकियों को हल्का ब्राउन होने तक सेंकें। चटनी के साथ गर्मा-गर्म परासें।नारियल और तिल की जोड़ी
सामग्री
कद्दूकस किया नारियल आधा कप, भुनी हुई सफेद तिल एक कप, कटे हुए मेवे दो बड़ा चम्मच, एक कप गुड़ या आवश्यकतानुसार और एक चम्मच देसी घी। घी की जगह आवश्यकतानुसार पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
सफेद तिल को मंद आंच पर हल्का ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनें। भूनने के बाद इसे अलग प्लेट में रखें। नारियल को भी एक-दो मिनट के लिए भून लें। इसके बाद इसे तिल में मिलाएं। साथ ही मेवों को भी मिलाएं। एक पैन में गुड़ को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में डालें। एक चम्मच घी डालकर गुड़ को पिघला लें। जब गुड़ पिघल जाए, तो इसमें सारी सामग्री को मिलाएं और इसे चूल्हे से उतार लें।
अब इसे छोटे-छोटे लड्डू का आकार देकर अलग रख लें। अगर आप गुड़ नहीं डालना चाहती हैं, तो विकल्प के रूप में कद्दूकस किए एक कप खजूर को इसमें मिलाएं। एक चम्मच घी मिलाकर मिश्रण को इकसार करें और फिर लड्डू बनाएं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features