जिले के आष्टा में व्यस्ततम मार्ग बुधवारा की एक गली में कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
आष्टा के व्यस्ततम मार्ग बुधवारा के पीछे की एक गली में कुछ बदमाशों ने अकेली महिला को देख चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सपना पति प्रशांत ताम्रकार (30) पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गए। उक्त घटना से नगर में दहशत है। महिला पर हमला किए जाने का अभी पता नहीं चल पाया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features