मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी ऑफिस खोलने जा रही है। इसके लिए खजुराहो में जमीन खरीदी ली है। यहां पर सपा खजुराहो को मुख्यालय बनाकर काम करेगी। बुंदेलखंड और चंबल पर मुख्य फोकस रहेगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऑफिस के शिलान्यास के लिए जल्द ही मध्य प्रदेश जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपा लोकसभा चुनाव 2024 में अपने छह से सात उम्मीदवार सकती है। इन सीटों पर सपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के मूड में है। बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच आपसी तनातनी जारी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिली थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तीन सदस्य दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस पर हमलावर दिखे। सपा प्रमुख ने 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features