New Delhi : दुनियाभर में हमेशा से ऐसी कई चीजें मिलती रही हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती। लेकिन नॉर्वे के शोट्रा (Sotra) आइलैंड पर मरी हुई व्हेल के अंदर से कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर सब शॉक्ड रह गए।

ये भी पढ़े:> पिता ने बेटी पर फेंका तेजाब, बेटी, दामाद व बच्ची झुलसी!
शोट्रा आइलैंड पर हाल ही में गंभीर हालत में एक व्हेल मिली थी। ऑपरेशन के दौरान रिसर्चर को उसके पेट से 30 से ज्यादा प्लास्टिक के थैले मिले। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, शोधकर्ता ने कहा कि इस तरह का सामान मिलना कोई बड़ी बात नहीं है।

ये भी पढ़े:> अभी अभी: सबसे बड़े बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हुआ बड़ा हमला, मचा हडकंप
व्हेल पर रिसर्च कर रहे Dr Terje Lislevand का कहना था कि प्लास्टिक के थैलों से उसका पेट भरा हुआ था, जिसके कारण उसे सांस लेने में भी काफी तकलीफ हुई होगी और दर्द भी हुआ होगा। उन्होंने कहा कि व्हेल के पेट से इस तरह का चीज मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इतनी मात्रा में मिलना दुखद है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से इस तरह के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़े:> योगी सरकार सुशासन हुआ दागदार, पैर छूते ही हत्यारा बना गले की हड्डी
एक्सपर्ट की माने तो समुद्र के अंदर करोड़ों-अरबों की संख्या में लोगों के द्वारा प्लास्टिक फेंके जा रहे हैं, जिसके कारण हर साल कई समुद्री जीवों की मौत हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल यूरोप में हर साल 100 बिलियन कैरियर बैग का इस्तेमाल किया जाता है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					