मलेशिया में 92 साल के महाथिर मोहम्मद ने चुनाव जीत लिया है और इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बुधवार को देश में हुए चुनाव में उन्होंने घोटालों के आरोपों से घिरे नजीब रजाक को हरा दिया।
पूर्व डॉक्टर महाथिर जो कि 1964 में राजनीति में आए उन्होंने 22 साल तक मलेशिया पर राज किया। उनके शासनकाल में मलेशिया का एक सुप्त दक्षिण एशियाई बैकवॉटर से अपेक्षाकृत समृद्ध देश के रूप में कायाकल्प हुआ।
उनकी जीत की किसी ने कल्पना नहीं की थी और जीत के साथ ही उन्होंने बेरिसन नेसनल गठबंधन की देश की सत्ता से पकड़ छीन ली। महाथिर की जीत से नजीब की मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो नजीब के खिलाफ कदम उठाएंगे। नजीब पर सोवेरिन वेल्थ फंड 1एमडीबी से अरबों लूटने का आरोप लगा है।
नजीब को हराने के लिए महाथिर ने उस पार्टियों से हाथ मिलाया जिन्हें उन्होंने तब दबा दिया था जब वो सत्ता में थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features