घर-घर में गणपति बैठने वाले हैं। गणपति के स्वागत की हर कोई भव्य तैयारियां कर रहा है। एेसे में हमेशा से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी गणपति के भव्य स्वागत में हमेशा आगे रहे हैं। बात करें अगर रिएलिटी शो इंडियन आइडल 10 की तो इस बार आने वाले एपिसोड में आप महा गणपति स्पेशल एपिसोड देख सकेंगे।
रिएलिटी शो इंडियन अाइडल 10 के सेट पर गणपति का भव्य स्वागत होगा। जहां एक ओर लोग अपने घरों में गणपति को बिराजेंगे वहीं टीवी शो में भी उनका भव्य स्वागत होगा। इंडियन आइडल 10 के सेट पर भी गणपति कुछ अलग अंदाज में पहुंचेंगे जहां पर उनका स्वागत होगा। रिएलिटी शो के सेट से कुछ शानदार तस्वीरें आई है जिसमें आप उनकी एक झलक जरूर देख सकेंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features