महिला हो या पुरूष गोल्ड पहनना हर किसी को अच्छा लगता है। खास बात यह है कि गोल्ड न सिर्फ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगता है बल्कि आपका डॉक्टर भी है। आप सोच रहे होंगे भला सोना डॉक्टर कैसे हो सकता है।
आपको बता दें, हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह पुष्टि हुई है कि सोना पहनने से रूमेटॉयड अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों में इस रोग के लक्षणों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सोना पहनने से होने वाले ऐसे ही कई चमत्कारों के बारे में ।
घाव ठीक करता है
अगर 24 कैरेट गोल्ड को त्वचा के घाव या संक्रमित जगह के पास रखा जाए तो इससे घाव भरने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर का इंफेक्शन भी नियंत्रित रहता है।
शरीर को एनर्जी
प्राचीन समय से माना जाता है कि सोना शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है। इसे पहनने से शरीर को राहत मिलने के साथ चोट के घाव भी जल्दी भर जाते हैं। हालांकि कहा जाता है सोने को अन्य धातुओं के साथ रखने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।
ब्लड सर्कुलेशन
सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जो शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आपको फिट रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
सोना पहनने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खास बात यह है कि बाहर का तापमान बदलने पर सोना हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।
जब आप सोना खरीदते हैं या महंगा सोना पहनते हैं तो आपको भीतर से अच्छा महसूस होता है। सोना खरीदना ज्यादातर लोगों की पहुंच में होता है और जब भी आप तनाव या डिप्रेशन महसूस करें आप सोना पहन सकती हैं। यह आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ अच्छा भी फील करवाएगा।