अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन समेत छह नए विधेयक पेश किए जाएंगे। गुरुवार शाम लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन में इन विधेयकों की सूची प्रकाशित की गई। मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।
मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त विधेयक के साथ ही सूचीबद्ध अन्य विधेयकों में भारतीय वायुयान विधेयक 2024, बायलर विधेयक, काफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन कर दिया है।
इस समिति में ये लोग हैं शामिल
लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति में सुदीप बंद्योपाध्याय (टीएमसी), पीपी चौधरी (भाजपा), लवू कृष्ण देवरायलु (तेदेपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जयसवाल (भाजपा), दिलेश्वर कामत (जदयू), भर्तृहरि महताब (भाजपा), दयानिधि मारन (द्रमुक) , बैजयंत पांडा (भाजपा), अर¨वद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (भाजपा) और लालजी वर्मा (सपा) सदस्य बने हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features