आप घर में साधारण पुलाव बनाते ही हैं, जैसे जीरा राइस, नमकीन चावल, मिक्स पुलाव आदि।
चाइनीज फूड की बात करें तो आजकल सबको पसंद आता है। राइस में भी चाइनीज तड़का लगने लगा है।
आज हम आपको चाइनीज फ्राइड राइस बनाना सिखा रहे हैं।
घर पर बनाए इस रेसिपी के साथ फ्राइड राइस…
सब्जियों को मिलाकर बनाएं होममेड मसाला ओट्सः जानिए रेसिपी…
सामग्री-
- 2 कप पके चावल
- 1/2 कप बारीक कटा पत्ता गोभी
- 1/2 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1/2 कप बारीक कटी गाजर
- 1 कप बारीक कटा हरा प्याज
- तेल
- 1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1/2 छोटा चम्मच वेनेगर
- 1 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
- 1/2 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस
विधि-
- गर्म तेल में सभी सब्जियां, अजीनोमोटो और नमक डालकर तेज आंच पर पकाएं।
- जब हल्की-सी गल जाएं तो चावल, सोया सॉस, चिली सॉस और वेनेगर डालकर चलाएं।
- दो-तीन मिनट चलाकर गैस बंद कर दें।
- गरमा-गरम सजाकर सर्व करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features