दुनिया में पहली बार मिर्गी को नियंत्रित करने के लिए मरीज की खोपड़ी में उपकरण लगाया गया है। ब्रिटेन के जिस लड़के की खोपड़ी में यह उपकरण लगाया गया उसका नाम ओरान नाल्सन है। उसकी उम्र 13 वर्ष है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उपकरण लगाए जाने के बाद मिर्गी के दौरे आने 80 प्रतिशत कम हो गए हैं। उपकरण लगाने के लिए सर्जरी अक्टूबर 2023 में हुई थी। ग्रेट आरमंड स्ट्रीट अस्पताल में परीक्षण के तहत की गई यह सर्जरी आठ घंटे चली थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features