मुंबई में ग्रिड फेल होने के कारण अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है। ऐसा होने से पूरे शहर के लोगों की परेशानी अधिक बढ़ चुकी है। लोग बिजली न होने से बेहाल है। बिजली न होने का असर मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। इसी बीच बेस्ट ने टाटा की बिजली सप्लाई फेल होने पर खेद जताया है। जी दरअसल ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पावर कट हो गया है।
वहीँ मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने बात की। उनका कहना है कि, ‘कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट- 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण, ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारे कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल कर दी जाएगी।’ इस बारे में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों ने कहा कि, ‘ग्रिड फेल होने के बाद बिजली आउटेज के कारण मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी है, हम सुबह 10:00 बजे से यहां फंसे हुए हैं। बिजली कब तक आएगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।’
वैसे इस बारे में बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी द़वारा जारी ट्वीट में यह कहा गया है कि, ‘टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने कारण शहर में बिजली सप्लाई करने में रुकावट आ रही है। नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली पूरी तरह से ठप हो गयी है।’ सामने आई खबरों के मुताबिक बिजली पूरी तरह बहाल होने में 2 घंटे से अधिक का समय लगने के बारे में कहा गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features